ज्ञान -8
याज्ञवल्क्य ने कहा- ‘एतस्य वा अक्षरस्य प्रशासने गार्गी।’ अर्थात् हे गार्गी ! कोई अक्षर, अविनाशी तत्व है जिसके प्रशासन में, अनुशासन में सभी कुछ ओतप्रोत है । गार्गी ने पूछा कि यह सारा ब्रह्माण्ड किसके अधीन है तो याज्ञवल्क्य का उत्तर था- अक्षर तत्व के । इस बार याज्ञवल्क्य ने उपस्थित सभासदों को अक्षरतत्व के बारे में विस्तार से समझाया ।
इस बार गार्गी अपने प्रश्नों के जवाब से इतनी प्रभावित हुई कि जनक की राजसभा में उसने याज्ञवल्क्य को परम ब्रह्मिष्ठ मान लिया । इसके बाद गार्गी ने याज्ञवल्क्य की प्रशंसा कर अपनी बात खत्म की तो सभी ने माना कि गार्गी में जरा भी अहंकार नहीं है । गार्गी ने याज्ञवल्क्य को प्रणाम किया और सभा से विदा ली । गार्गी का उद्येश्य ऋषि याज्ञवल्क्य को हराना नहीं था बल्कि अपने ज्ञान में अभिवृद्धि करना था ।
जैसे कि पहले ही कहा गया है कि गार्गी वेदज्ञ और ब्रह्मज्ञानी थी, वे सभी प्रश्नों के जवाब जानती थी । यहां इस कहानी को बताने का तात्पर्य यह है कि अर्जुन के प्रश्नों से जैसे श्रीमदभगवद्गीता अस्तित्व में आई वैसे ही गार्गी के प्रश्नों के कारण 'बृहदारण्यक उपनिषद्' के मंत्रों का निर्माण हुआ ।
क्रमशः
प्रस्तुति - डॉ. प्रकाश काछवाल
।। हरिः शरणम् ।।
No comments:
Post a Comment