Sunday, October 4, 2015

पुनर्जन्म और विज्ञान

मेरे प्रिय पाठकों,
            आपको यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि मेरा स्वप्न , मेरी पुस्तक के  प्रकाशन के साथ पूरा हो चूका है | 'पुनर्जन्म और विज्ञान' का लोकार्पण मेरे ही शहर सुजानगढ़ में दिनांक 2/10/2015 को स्वामी संवत् सोमगिरी  जी महाराज, शिवबाड़ी,बीकानेर के  कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ | मुख्य अतिथि श्री मान राजकुमार रिणवा , वन एवं पर्यावरण मंत्री , राजस्थान सरकार थे | श्री कानपुरी महाराज की अध्यक्षता में  और स्वामी श्री हरिशरण जी महाराज के विशेष आतिथ्य में यह गरिमापूर्ण समारोह सुजानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से और अधिक आकर्षक बन गया |
                            जिस किसी भी महानुभाव को इस पुस्तक को प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो तो निःसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं | मेरे समपर्क सूत्र हैं-
                                  फ़ोन -+919414400276
                                 मेल - pckachhwal@gmail.com
                       कार्यक्रम को सानंद संपन्न करने के लिए मैं इन दिनों व्यस्त रहा था इस कारण से ब्लॉग नहीं लिख पाया | शीघ्र ही नए विषय के  साथ आपके समक्ष आऊंगा | पुस्तक लोकार्पण समारोह को सफल बनने के लिए सभी का आभार |
                            हरिः शरणम् |

No comments:

Post a Comment